फाइनल से पहले दिनेश कार्तिक ने बारबाडोस से शेयर किया वीडियो, कहा- मौसम अच्छा है

क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने दिनेश कार्तिक ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल से पहले बारबाडोस के मौसम का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कल बारिश हुई...फिलहाल, मौसम अच्छा लग रहा है। मैच खेले जाने के लिए बेहतर मौसम।" गौरतलब है, फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

Load More