फैक्ट चेक: 50–85 वर्ष की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा नहीं दे रही है सरकार
सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 50-85 वर्ष की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा नहीं दे रहा है। दरअसल, एक दावे में कहा गया था कि सरकार अप्रैल से बीमा दे रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने X पर लिखा, "स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।"