फैक्ट चेक: रोहित शर्मा के कंधे पर 'रहस्यमयी' तीसरे हाथ वाली तस्वीर एडिटेड है
टी20 विश्व कप 2024 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक शख्स की तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें रोहित के कंधे पर 'रहस्यमयी' तीसरा हाथ दिख रहा है। दरअसल, असली तस्वीर में रोहित के दूसरे तरफ भी एक शख्स थे लेकिन तस्वीर में मौजूद शख्स के बेटे ने इसे एडिट कर दिया लेकिन वह हाथ हटाना भूल गया।