फैक्ट्रियों की छत पर क्यों लगा होता है गोल आकृति का रूफ टॉप वेंटिलेटर?
फैक्ट्रियों व गोदाम की छत पर गोल आकृति का रूफ टॉप वेंटिलेटर लगाया जाता है। रूफ टॉप वेंटिलेटर फैक्ट्रियों से गर्म हवा को व यहां इकट्ठा होने वाली बदबू को तेज़ी से बाहर निकालता है और धुएं को भी बाहर की ओर खींचता है। इसके साथ ही यह वेंटिलेटर बाहर की ठंडी हवाओं को अंदर खींचता है।