थाईलैंड के फुकेत द्वीप में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कई इलाके जलमग्न
थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल फुकेत द्वीप में भारी बारिश के बाद सोमवार को अचानक बाढ़ आ गई। दक्षिणी द्वीपीय प्रांत के तीनों ज़िले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें फुकेत भी शामिल है। बाढ़ से करीब 100-परिवार प्रभावित हुए हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।