फेक निकला चीन का 'मदर रोबोट', नहीं है कोई ऐसी टेक्नोलॉजी जो मशीन से पैदा कराए बच्चे
कुछ दिनों पहले एक चीनी कंपनी द्वारा गर्भवती होकर बच्चे को जन्म दे सकने वाले रोबोट बनाने का दावा फर्ज़ी निकला है। लाइव साइंस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वहां पर ऐसा कोई प्रोजेक्ट चल ही नहीं रहा है और ऐसी कोई तकनीक नहीं बन सकती। गौरतलब है, यह खबर सामने आने के बाद हैरानी जताई गई थी।