फॉक्सकॉन ने भारत से वापस भेजे कई चीनी कर्मचारी, उत्पादन हो सकता है प्रभावित
एप्पल के लिए आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत से कई चीनी कर्मचारियों को वापस चीन भेज दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 2-महीनों में 300+ चीनी कर्मचारियों को भारत से बुलाया गया है। अब अधिकांश उत्पादन लाइनें स्थापित होने के बाद आईफोन की गुणवत्ता पर असर नहीं होगा लेकिन काम की गति धीमी हो सकती है।