फॉक्सवैगन ने पिछले साल कारों से ज़्यादा सॉसेज़ बेचे

जर्मन ऑटोमोबाइल मेकर फॉक्सवैगन गाड़ियों के अलावा अपने नाम से सॉसेज़ और केचअप भी बेचती है। फॉक्सवैगन ने साल 2024 में लगभग 8.5 मिलियन यूनिट करीवुर्स्ट सॉसेज़ बेचे जबकि 5.2 मिलियन वाहन ही डिलीवर किए। हालांकि, पूरे फॉक्सवैगन समूह ने पिछले साल लगभग 9 मिलियन कारें बेचीं। वहीं, कंपनी ने पिछले साल अपने मसालेदार केचप की 6,54,000 बोतलें बेचीं।

Load More