1 लाख लोगों की नौकरी पर मंडराया संकट! ऑडी-पोर्शा बनाने वाली फॉक्सवैगन में बड़ी छंटनी की तैयारी
ऑडी-पोर्शा बनाने वाली फॉक्सवैगन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओलिवर ब्लूम ने बताया है कि कंपनी को ज़्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्गठन की तैयारी चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके तहत कंपनी 2030 तक करीब 1 लाख नौकरियां घटाने, €11-बिलियन की लागत कम करने और जर्मनी में 4 फैक्ट्रियां बंद करने पर विचार कर रही है।