फेक है निवेश की सलाह देने वाले वीडियो, मैं कभी नहीं देता निवेश से जुड़े सुझाव: रघुराम राजन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने उनके हवाले से निवेश की सलाह देने वाले वीडियो को फेक बताते हुए लोगों से उन्हें रिपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने लिंक्डइन पर पोस्ट में लिखा, "मैं कभी किसी नागरिक को निवेश से जुड़े सुझाव नहीं देता...ना ही किसी स्टॉक का प्रचार किया है...वैसे भी विविध पोर्टफोलियो रखना बेहतर होता है।"