फिच ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 7.2%
रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। एजेंसी ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में वृद्धि का हवाला देकर अनुमान में संशोधन किया है। वहीं, फिच ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5% की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।