फोटो पर क्लिक करने से कैसे शख्स के खाते से कटे ₹2 लाख? MP के अफसर ने दिया यह जवाब
जबलपुर (एमपी) में हाल ही में प्रदीप जैन नामक शख्स ने जब अपने मोबाइल पर आई फोटो को डाउनलोड किया तो देखते-देखते उसके खाते से ₹2.11 लाख कट गए। एक अधिकारी ने कहा, "लगता है कि फोटो में कोई हिडन लिंक था जिसके चलते फोन हैक हुआ और अज्ञात नंबर वाले शख्स ने खाता ऑपरेट कर ठगी को अंजाम दिया।"