फोटोग्राफर को 12 दिन बाद दिखा 'पहाड़ों का भूत', शेयर की तस्वीर
हिमालय क्षेत्र में 15,000-फीट की ऊंचाई पर एक फोटोग्राफर ने 12 दिनों तक कड़ी मेहनत और इंतज़ार के बाद दुर्लभ हिम तेंदुए की झलक कैद की जिसे 'पहाड़ों का भूत' भी कहा जाता है। फोटोग्राफर ने बताया कि ठंडी व तेज़ हवाएं इतनी तीखी होती हैं कि कैमरा पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है और हाथ सुन्न होने लगते हैं।