फिटकरी को पानी में मिलाकर नहाने से नहीं आती है पसीने की बदबू, जानें और फायदे
फिटकरी को पानी में मिलाकर नहाने से पसीने की बदबू नहीं आती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर से दुर्गंध खत्म करते हैं। वहीं, इससे स्किन इन्फेक्शन, दाग-धब्बे, खुजली, जलन और मुंहासों से भी राहत मिलती है। फिटकरी स्किन को ग्लोइंग बनाती है और टोनर की तरह काम करती है जिससे झुर्रियां भी कम होती हैं।