फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरी आकाशीय बिजली, एकसाथ ज़मीन पर गिरे कई खिलाड़ी
पेरू में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर आकाशीय बिजली गिरी जिसके कारण एकसाथ खिलाड़ियों समेत कई लोग ज़मीन पर गिर गए। इस घटना में एक खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तूफान के कारण रेफरी ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए कहा और इसी बीच बिजली गिर गई।