फुटबॉल स्टेडियम में हुआ हादसा, 23,000 लोगों के सामने 170 फीट की ऊंचाई से गिरकर जवान की मौत
सैन एंटोनियो (अमेरिका) में 170 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक एयरफोर्स जवान की मौत हो गई है। जवान स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच से पहले रस्सी से नीचे उतर रहा था और इसी दौरान नियंत्रण खोने पर वह नीचे गिर गया। घटना के समय स्टेडियम में 23,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे। हादसे का वीडियो सामने आया है।