फंड के सीआईओ मेरे पति के दोस्त हैं इसलिए निवेश किया था: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी प्रमुख
सेबी प्रमुख माधबी बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन कर कहा है कि उन्होंने और उनके पति धवल बुच ने आईपीई प्लस फंड में इसलिए निवेश किया था क्योंकि इसके चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर (सीआईओ) अनिल आहूजा उनके पति के बचपन के दोस्त हैं। बकौल बुच, इस फंड ने अदाणी समूह की किसी कंपनी में कभी निवेश नहीं किया।