फेड चेयरमैन की इन्फ्लेशन वॉर्निंग के बाद बिटकॉइन हुआ धड़ाम, निवेशकों के ₹4,660 करोड़ हुए स्वाहा
फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की महंगाई पर सख्त चेतावनी के बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली। बिटकॉइन $2,000 से ज़्यादा टूटकर $78,000 के नीचे पहुंच गया। इस तेज़ गिरावट में करीब $488 मिलियन यानी ₹4,660 करोड़ की पोजीशन लिक्विडेट हो गईं। दरअसल, बढ़ती ब्याज दरों की आशंका से बिटकॉइन जैसे रिस्क वाले एसेट्स पर दबाव बढ़ जाता है।