फूड डिलीवरी ऐप्स में देखा जा रहा ट्रेंड 'बास्केट स्नीकिंग' क्या है?
फूड डिलीवरी ऐप्स में कस्टमर की मर्ज़ी के बिना कार्ट में जब गैर-ज़रूरी व अनॉथराइज़्ड सब्सक्रिप्शन, सर्विस या प्रोडक्ट अपने आप जुड़ जाता है तो उसे 'बास्केट स्नीकिंग' ट्रेंड कहते हैं। 'लोकलसर्कल्स' के एक नए सर्वे में बताया गया है कि 11,000 यूज़र्स में से 46% यूज़र्स फूड डिलीवरी ऐप्स पर 'बास्केट स्नीकिंग' का सामना कर रहे हैं।