फूड स्टोर्स पर 6 महीने का राशन डलवाया गया है: J&K के किश्तवाड़ से BJP विधायक शगुन
भारत-पाकिस्तान तनाव पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने कहा है, "घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं।" उन्होंने राशन स्टॉक को लेकर कहा, "फूड स्टोर्स पर करीब 6 महीने का राशन डलवाया गया है...किसी को भी परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।"