45% बढ़ा इस बैंक का मुनाफा, अब ₹385 तक जा सकता है इसके शेयर का भाव
फेडरल बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 45% बढ़कर ₹1,386 करोड़ हो गया। इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय भी 26% बढ़कर ₹3,153 करोड़ रही। ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक, बैंक का शेयर मौजूदा ₹335 से करीब 14% बढ़कर ₹385 तक पहुंच सकता है जो इसके 52 हफ्ते के हाई से ऊपर होगा।