फिन एलन ने एक पारी में 19 छक्के की मदद से जड़े 151 रन , बनाए कई रिकॉर्ड
अमेरिका में चल रहे मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बल्लेबाज़ फिन एलन वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 151 (51) रन जड़कर इस लीग में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एक पारी में सबसे ज़्यादा 19 छक्के मारने व टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 (49) रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।