फोन को चार्जिंग पर लगाकर सो रहे तेलंगाना के युवक को चार्जर के तार से लगा करंट, हुई मौत
तेलंगाना के कामारेड्डी ज़िले में एक 23-वर्षीय युवक को सोते समय चार्जर के तार पर हाथ पड़ने से करंट लगा जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बिस्तर के पास अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सोया था। युवक की 3 साल पहले शादी हुई थी और उसकी डेढ़ साल की बेटी है।