फोन को तकिए के नीचे या पास में रखकर सोने से किस कदर प्रभावित हो सकती है सेहत?
इंटरनैशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर फोन को सोते समय तकिए के नीचे या पास में रखने पर उसके रेडिएशन से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका से इनकार नहीं करती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, गैजेट्स के रेडिएशन से ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा नींद में खलल और सिर दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।