फोन की बैटरी लो होने पर कैब बुक करते समय अधिक रेट दिखाती हैं कंपनियां: सर्वे
लोकल सर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, कंज़्यूमर्स ने बताया है कि फोन की बैटरी लो होने पर कैब बुक करते समय
राइड-हेलिंग कंपनियां अधिक रेट दिखाती हैं। वहीं, कुछ यूज़र्स ने बताया कि एक ही समय पर ऐंड्रॉयड और आईफोन से राइड बुक करते समय अलग-अलग कीमत दिखी। 42% लोगों ने कैब बुकिंग के साथ हिडन शुल्क की शिकायत की।