फैन ने कहा 'आपके बड़े भाई की बीवी बनना चाहती हूं'; अरबाज़ का जवाब हुआ वायरल
अभिनेता अरबाज़ खान ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान एक फैन के 'आपके बड़े भाई (सलमान खान) की बीवी बनना चाहती हूं' कहने पर जवाब दिया है, "मैं क्या बोलूं, लगे रहो मुन्नाभाई।" उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अरबाज़ ने 'अगली शादी कब कर रहे हो?' पर कहा, "बस हो गया भाई 😂🙏।"