फैन ने टीशर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत का नाम, सिंगर का रिएक्शन हुआ वायरल
इटली में शनिवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान विदेशी फैन 'इक ओंकार' के साथ दिलजीत दोसांझ का नाम लिखी टी-शर्ट पहनकर स्टेज पर पहुंचा। दिलजीत ने उससे ऐसा न करने को कहा और बोले, "इसके साथ मेरा नाम नहीं, यह बहुत पवित्र है। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।" वीडियो वायरल होने के बाद फैन ने माफी मांगी है।