फोन पर 'मारेंगे पटककर बोल दे रहे हैं' कहते झारखंड के विधायक जयराम का वीडियो आया सामने
डुमरी (झारखंड) से नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी शख्स को फोन पर 'मारेंगे पटककर बोल दे रहे हैं' कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "विधायक से ऐसे बात करोगे, नाज़िर हो या प्रधानमंत्री हो, एक तो ₹10,000 घूस लेकर बैठे हो और ऐसे बात करोगे...पैसों का भुगतान करिए।"