फोन पर गुस्से भरी आवाज़ को मीठी बोली में तब्दील करेगा जापान में बना सॉफ्टवेयर
ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की एक कंपनी ने एआई का इस्तेमाल कर एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है जो फोन पर गुस्से भरी आवाज़ को मीठी बोली में तब्दील कर देेगा। फोन पर अगर कोई चीखे-चिल्लाए तो भी सामने वाले को उसकी आवाज़ मधुर लगेगी। यह सॉफ्टवेयर खासतौर पर कॉल सेंटर ऑपरेटर्स के लिए बनाया गया है।