फोन पर पति से बात कर रही कॉन्स्टेबल की तेलंगाना में भाई ने की हत्या
पुलिस के अनुसार, रंगारेड्डी (तेलंगाना) में 28-वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल एस नागमणि की सोमवार को उसके भाई ने कथित तौर पर कार से टक्कर मारकर व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, नागमणि ने 21 नवंबर को दूसरी जाति के श्रीकांत से शादी की थी। नागमणि घटना के समय पति से फोन पर बात कर रही थी।