फोन पर बात करने के बाद घर से निकली युवती का UP में तालाब में मिला शव, प्रेमी ने खाया ज़हर
प्रयागराज (यूपी) में एक 19-वर्षीय युवती का शव तालाब में उतराता मिला जबकि उसके प्रेमी ने कथित तौर पर ज़हर खा लिया है। मृतका के परिजन के अनुसार, युवती रात में फोन पर बात करने के बाद घर से निकली थी। युवती का अपने कज़न के साले से प्रेम-प्रसंग था जिसे लेकर परिजनों ने दोनों को फटकार लगाई थी।