तेलंगाना में बेटी का फोन पर बात करना नहीं था पसंद, मां ने गला घोंटकर की हत्या; रची सुसाइड की कहानी
रंगारेड्डी (तेलंगाना) में एक महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बेटी द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से नाराज़ मां ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस की पूछताछ में साज़िश का भंडाफोड़ हुआ और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।