फोन लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या पासकोड में से कौनसा तरीका है सुरक्षित?
स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर सबसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन सस्ते फोन में सेंसर की विश्वसनीयता कम होती है। फेस अनलॉक में बिना छुए फोन अनलॉक होता है लेकिन यह तरीका कम रोशनी, मास्क या चश्मा लगाने पर ठीक काम नहीं करता। वहीं, पासकोड/पिन सुरक्षित तरीका है जो बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने पर काम करता है।