फैन्स के प्यार ने दिखाया कि यह ट्रॉफी उनके लिए क्या मायने रखती है: रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विक्ट्री परेड के दौरान फैन्स के प्यार ने साबित कर दिया कि यह ट्रॉफी सिर्फ उनकी टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए क्या मायने रखती है। रोहित ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता है लेकिन कप्तान होने के नाते उनके लिए यह बेहद खास है।