फैन्स ने 'कल्कि...' की रिलीज़ के बीच हैदराबाद में थिएटर्स के बाहर फोड़े पटाखे, लगा जाम
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के रिलीज़ के बीच अभिनेता प्रभास के फैन्स हैदराबाद में उनका बड़ा सा कटआउट लगाते और सिनेमाघरों के बाहर पटाखे फोड़ते दिखे जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया। मॉर्निंग शो देखने के लिए कई थिएटरों के बाहर भारी भीड़ और लंबी कतार नज़र आई। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।