फोनपे समूह का 2023-24 का शुद्ध मुनाफा ₹197 करोड़ रहा
फोनपे समूह का वित्त वर्ष 2023-24 का एकीकृत शुद्ध मुनाफा ₹197 करोड़ रहा है जिसमें ईएसओपी लागत शामिल नहीं है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में उसे ₹738 करोड़ का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 में समूह का राजस्व ₹5,064 करोड़ रहा जो 2022-23 के ₹2,914 करोड़ से 73.7% अधिक है।