फिनलैंड में ओवर स्पीडिंग के चलते कारोबारी को देना पड़ा ₹1.3 करोड़ का चालान
फिनलैंड के एंडर्स विकलॉफ नामक एक कारोबारी को 2023 में ओवर-स्पीडिंग के लिए करीब €1,21,000 (लगभग ₹1.3 करोड़) का जुर्माना देना पड़ा। वह 30 किमी/घंटे की सीमा वाले इलाके में 59 किमी/घंटे की रफ्तार से अपनी स्पोर्ट्स कार चला रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, इससे पहले 13 वर्षों में उन्होंने ओवर-स्पीडिंग के लिए करीब €4,00,000 (लगभग ₹3.7 करोड़) चालान भरा है।