फिनलैंड में पत्नी को पीठ पर उठाकर दौड़ लगाते हैं पति, विजेता को मिलता है अजीबोगरीब इनाम
फिनलैंड में एक रेस आयोजित की जाती है जिसमें पति अपनी पत्नी को पीठ पर उठाकर दौड़ लगाते हैं। यह रेस 1992 में शुरू हुई थी। इसमें लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना होता है और कमर में बेल्ट बांधनी होती है। रेस जीतने वाले विजेता को उसकी पत्नी के वज़न के अनुसार बियर दी जाती है।