फिनलैंड ने यूक्रेन युद्ध रोकने के भारत के प्रयासों को सराहा, UNSC स्थाई सदस्यता का किया समर्थन
फिनलैंड के राजदूत मिको किविकोस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन किया है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के भारत के प्रयासों की सराहना की है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर किविकोस्की ने उम्मीद जताई कि इस पर साल के अंत तक हस्ताक्षर हो सकते हैं।