फीफा WC में इंग्लैंड-घाना के बीच 0-0 पर ड्रा रहा मैच, इंग्लैंड को 78% पजेशन भी नहीं दिला सका जीत
फीफा वर्ल्ड कप-2026 के ग्रुप L मुकाबले में इंग्लैंड को घाना ने 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इंग्लैंड ने 78.8% समय तक गेंद अपने कब्ज़े में रखी लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका। Opta के मुताबिक, यह वर्ल्ड कप इतिहास में किसी टीम का सबसे ज़्यादा बॉल पजेशन है जिसके बावजूद टीम गोल करने में नाकाम रही।