फीफा विश्व कप 2026 के विजेता और उप-विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी?
अर्जेंटीना-स्पेन के बीच होने वाले FIFA विश्व कप-2026 के फाइनल के विजेता को $50 मिलियन (₹481 करोड़ से ज़्यादा) की इनामी राशि मिलेगी जबकि रनर-अप को $33 मिलियन (₹318 करोड़ से ज़्यादा) मिलेंगे। गौरतलब है कि FIFA वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद अर्जेंटीना को $42 मिलियन की इनामी राशि मिली थी और रनर-अप फ्रांस को $30 मिलियन मिले थे।