फीफा विश्व कप 2026 में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह
फीफा विश्व कप-2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। राउंड ऑफ-16 में कनाडा ने पहली बार जगह बनाई। इससे पहले कनाडा 1986 और 2022 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था। राउंड ऑफ-16 में उनका सामना नीदरलैंड-मोरक्को मैच की विजेता टीम से होगा।