फीफा वर्ल्ड कप का भारतीय शेयर बाज़ार से क्या है कनेक्शन, क्या कहते हैं आंकड़ें?
1990 के बाद हुए 8 फीफा वर्ल्ड कप में से 7-साल भारतीय शेयर बाज़ार ने निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न दिया और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। इनमें 2006 सबसे शानदार रहा जब सेंसेक्स 46.7% चढ़ा। हालांकि, 1998 के वर्ल्ड कप के दौरान पोखरण-II परमाणु परीक्षण के बाद भारत पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बीच सेंसेक्स 16.5% टूट गया था।