फीफा वर्ल्ड कप से पहले मोरक्को में मारे जाएंगे 30 लाख आवारा कुत्ते: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप-2030 की सह-मेज़बानी करने से पहले अपने देश में करीब 30 लाख आवारों कुत्तों को मारने का फैसला लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, शहरों को साफ रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। डेली मेल के मुताबिक, पशु अधिकार कार्यकर्ता जेन गुडॉल ने इंटरनैशनल फुटबॉल असोसिएशन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।