फाफ डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में लगाया 8वां शतक, रोहित शर्मा की बराबरी की
मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टी20 में अपना 8वां शतक बनाया है। इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा, जॉश बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच की (8-8 शतक) बराबरी कर ली है। टी20 में सर्वाधिक 22 शतक क्रिस गेल ने बनाए हैं।