फ्यूल और मज़दूरी में उछाल से 4 राज्यों में ATM कैश सप्लाई सेवा प्रभावित
ईंधन की बढ़ती कीमतों और न्यूनतम मज़दूरी में 40-50% तक की भारी बढ़ोतरी के कारण कैश लॉजिस्टिक्स कंपनियों का घाटा ₹100 करोड़ से अधिक हो गया है जिस कारण कंपनियों ने सोमवार को कुछ समय के लिए एटीएम में कैश डालना रोक दिया। इससे दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एटीएम सेवाएं और कैश की उपलब्धता प्रभावित हुई है।