फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस की बॉलीवुड स्टार्स को सलाह, भीड़ व फैंस के साथ सेल्फी से बचें
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों की कथित रेकी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा संबंधी सलाह दी है। पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर कम-से-कम समय बिताने और फैंस के साथ सेल्फी लेने से बचने को कहा है। पुलिस का मानना है कि ऐसी जगहों पर खतरा बढ़ सकता है।