फ्रिंगप्रिंट एक्सपर्ट नहीं है कोलकाता के क्राइम सीन की फोटो में दिखा शख्स: IMA
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) की पश्चिम बंगाल ब्रांच का दावा है कि कोलकाता रेप-मर्डर वाले क्राइम सीन की तस्वीर में दिखे जिस शख्स को पुलिस ने फ्रिंगप्रिंट एक्सपर्ट बताया है, वह ट्रेनी डॉक्टर है। आईएमए ने पूछा, "डॉ. अविक डे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट कब बने?" आईएमए के मुताबिक, डॉ. डे ने पोस्ट-ग्रैजुएशन में दाखिले के लिए दस्तावेज़ों में हेरफेर की थी।