फ्रिज में बनी शिवलिंग की आकृति तो यूपी में दर्शन करने पहुंचे लोग, पूजा-अर्चना शुरू
आगरा (यूपी) में एक घर में रेफ्रिजेरेटर के फ्रीज़र में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई जिसके बाद लोग इसकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लोग इसे बाबा बर्फानी (अमरनाथ) से जोड़ रहे हैं। गौरतलब है, अमरनाथ में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनने वाला शिवलिंग 57 दिन की यात्रा पूरी होने से पहले ही लगभग 90% पिघल गया है।