फ्रेंडशिप डे पर घूमने निकले दो दोस्तों को समुद्र की लहरें बहा ले गई, हादसे का वीडियो आया सामने
विशाखापत्तनम में फ्रेंडशिप-डे पर घूमने निकले दो दोस्तों की एक समुद्र तट पर तेज़ लहरों में बह जाने से मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई लोग चट्टानों पर खड़े दिखे और इसी दौरान अचानक समुद्र की लहरे उठती हुई दिखीं। बकौल रिपोर्ट्स, लड़के ने दोस्त को बचाने के लिए बहाव में छलांग लगाई थी।